Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के खनिज क्षेत्र में निवेश को लेकर बढ़ी अमेरिकी रुचि, DFC प्रतिनिधिमंडल ने की हाईलेवल मीटिंग

झारखंड के खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर अमेरिका की यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य में विशेष रूप से क्रिटिकल मिनरल्स, खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण और खनिज आधारित उद्योगों में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर अमेरिका की यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य में विशेष रूप से क्रिटिकल मिनरल्स, खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण और खनिज आधारित उद्योगों में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई.
DFC के प्रतिनिधिमंडल में सीनियर अधिकारी जतिन बत्रा और बिजनेस डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट करिश्मा हरानेज शामिल थीं.

 

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग तथा उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल (आईएएस) से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधनों, निवेश अवसरों, नीतिगत सुधारों और निवेश-अनुकूल माहौल पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. इस दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक राहुल कुमार सिन्हा (आईएएस) और उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर (आईएएस) भी मौजूद रहे.

 

बैठक में झारखंड की समृद्ध खनिज संपदा, विशेषकर क्रिटिकल मिनरल्स के विकास, वैज्ञानिक एवं सतत खनन, खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) और खनिज आधारित उद्योगों के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की औद्योगिक एवं निवेश संवर्धन नीति, निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के तहत किए गए सुधारों और उद्योग स्थापना के लिए विकसित निवेश-अनुकूल व्यवस्था की जानकारी भी दी.


इसके अलावा राज्य सरकार ने खनिज संसाधनों के अधिकतम मूल्य संवर्धन, डाउनस्ट्रीम उद्योगों के विकास और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया.

इसे भी पढ़ें - 

 


DFC प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में उपलब्ध प्रचूर खनिज संसाधनों और राज्य सरकार की निवेशोन्मुखी नीतियों की सराहना करते हुए खनिज एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं में रुचि जताई. दोनों पक्षों ने मौजूदा नीतियों और विधिक प्रावधानों के अनुरूप भविष्य में सहयोग एवं निवेश के अवसरों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही