Search

 
 
 

अमेरिका-ईरान  डील पर मुहर लगी, युद्ध पर विराम, ट्रंप ने चिल्लाकर कहा, इट्स साइन्ड

अमेरिका-ईरान डील पर मुहर लग गयी है.डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान द्वारा MoU पर हस्ताक्षर कर दिये जाने के बाद दोनों देशों को बीच जारी युद्ध पर विराम लग गया है.  पूर्व में खबर आयी थी कि फाइनल डील पर 19 जून को जेनेवा में हस्ताक्षर होंगे. लेकिन इससे पहले ही डील पर साइन हो गये.
 

Paris : अमेरिका-ईरान डील पर मुहर लग गयी है.डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान द्वारा MoU पर हस्ताक्षर कर दिये जाने के बाद दोनों देशों को बीच जारी युद्ध पर विराम लग गया है.  पूर्व में खबर आयी थी कि फाइनल डील पर 19 जून को जेनेवा में हस्ताक्षर होंगे. लेकिन इससे पहले ही डील पर साइन हो गये.

 

जानकारी के अनुसार  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर के दौरान हस्ताक्षर किये गये.  

Uploaded Image

समाचार एजेंसी एएफपी के  अनुसार G7 शिखर सम्मेलन के बाद वर्साय के महल में मैक्रों के साथ डिनर के समय  ट्रंप द्वारा व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर करने की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने  हस्ताक्षर किये जाने की पुष्टि की. इसी क्रम में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि  अमेरिका के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किये गये हैं.
 

 

ट्रंप ने पत्रकारों को जानकारी दी  कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के बाद वर्साय में ईरान के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंगर साइन किये हैं, उन्होंने  यह बात पत्रकारों से चिल्लाकर कही.  वे चिल्लाये,  इट्स साइन्ड.  

 


समाचार एजेंसी IRNA ने इस्माइल बघाई के हवाले से कहा, इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के टेक्स्ट को राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के साथ अंतिम रूप दिया गया है. अब समझौते के कार्यान्वयन को परखने का समय है.

 

 

रॉयटर्स ने वाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया के हवाले से कहा,  रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किये थे. अमेरिकी राष्ट्रपति इसके गवाह थे. समझौते के अनुसार महीनों से बंद Strait of Hormuz को तुरंत खोला जाना है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही