Search

 
 
 

डील के बाद भी अमेरिका-ईरान के रिश्ते तल्ख, ट्रंप ने कहा, ईरान को फूटी कौड़ी भी नहीं देंगे

अमेरिका-ईरान के बीच हुई डील के बाद भी दोनों देशों के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. डील की अभी ताजगी भी खत्म नहीं हुई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भड़कते हुए कहा है कि ईरान को अमेरिका फूटी कौड़ी भी नहीं देगा
 

Washington : अमेरिका-ईरान के बीच हुई डील के बाद भी दोनों देशों के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  और मोजतबा खामेनेई के बयान आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. डील की अभी ताजगी भी खत्म नहीं हुई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भड़कते हुए कहा है कि ईरान को अमेरिका फूटी कौड़ी भी नहीं देगा 

 

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने नहीं, ईरान ने युद्ध के बाद बातचीत की मांग की थी. अमेरिका बेताब नहीं,  ईरान था.  फिर कहा कि अमेरिका ईरान को कोई वित्तीय मदद नहीं करेगा.

 

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान  ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई द्वारा ट्रंप पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मोजतबा ने कहा था कि अमेरिका समझौते के लिए बेताब था. तंज कसा था कि ट्रंप ने इसके लिए कई प्रकार की पैंतरे आजमाये.

 

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को हमने तबाह कर दिया है. उसकी वायुसेना और नौसेना का खात्मा हो गया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट किये हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों की आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि  युद्ध के कारण ईरान कमजोर हो गया है.  

 

ट्रंप ने कहा कि अब ईरान के पास न तो वायुसेना बची है और न  नौसेना. एंटी-एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट, रडार सबकुछ खत्म हो गये हैं.  डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स की इस बात पर तंज कसा कि कि ईरान कुछ महीने पहले की तुलना में अब मजबूत स्थिति में हो सकता है.
 


ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर हमलावर होते हुए कहा, वे(डेमोक्रेट्स) कह रहे हैं कि ईरान चार महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं. वे  लोग कितने मूर्ख हो सकते हैं

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
  

 
 
 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही