Search

 
 
 

वेनेजुएला के काराकास में बमबारी के बाद अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े हमले को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है.ट्रंप ने लिखा कि मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है.  ट्रंप ने  इस संबंध में मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही.
 

Washington : अमेरिका द्वारा शनिवार को वेनेजुएला के काराकास में किये गये हवाई हमले के बाद नया अपडेट है. जानकारी सामने आयी है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस  को अमेरिका ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है.  

  

 
खबर है कि उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी दी है. ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन को  अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने अंजाम अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर दिया गया है. 


डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा,अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े हमले को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है.


ट्रंप ने लिखा कि मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है.  ट्रंप ने  इस संबंध में मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही.  


दरअसल आज शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी काराकास सहित अम्य इलाकों में लगातार धमाके सुने गये. लोगों ने देखा कि अमेरिकी विमान काफी नीचे उड़े रहे थे. एएफपी के अनुसार शनिवार को सुबह 2 बजे काराकास में विमानों के उड़ने जैसी आवाजों के साथ जोरदार धमाके सुने गये.


सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो सामने आये हैं. एक वीडियो में काराकास से लगभग 87 किमी पूर्व में हिगुएरोटे एयरपोर्ट पर बड़े धमाके होते हुए दिखाई दिये. वेनेजुएला सरकार के अनुसार राजधानी काराकास के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों में हमले हुए 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही