Sports News: सेरेना विलियम्स की वापसी का सफर यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया. सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज की मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में फ्लेवियो कोबोली और बेलिंडा बेनसिक 5-4(4), 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ अमेरिकी दिग्गज का तीन साल बाद यूएस ओपन में वापसी सफर समाप्त हो गया.
इसे भी पढ़ें:
विलियम्स और अल्काराज की जोड़ी ने पहले दौर में एरिन रूटलिफ और लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी को 5-3, 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन क्वार्टर फाइनल में सेरेना और अल्काराज कई गलतियां कीं, जिसका फायदा कोबोली और बेनचिच ने उठाया. पहले सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ, जहां कोबोली ने ऐस लगाकर सेट अपनी जोड़ी के नाम कर लिया.
इस जीत के बाद कोबोली और बेनचिच का सेमीफाइनल में पति-पत्नी की जोड़ी एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स से सामना होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

