Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका का ईंधन भरने वाला KC-135 पश्चिमी इराक में क्रैश

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बात को नकार दिया है कि दुश्मन की गोलीबारी के कारण विमान क्रैश हुआ है.  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना की जांच की जा रही है. जान लें कि अमेरिकी KC-135 विमान लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों सहित अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने में सक्षम है.
Advertisement
Advertisement
  • इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने अमेरिकी विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली
  • दो विमान में से एक विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की,
  • विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे

Washington  : अमेरिका का ईंधन भरने वाला विमान KC-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो  गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार तकनीकी खराबी से हादसा हुआ है. कहा कि हादसा घटना ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी के दौरान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में हुआ.

 

 

 

विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे. अमेरिकी सेना द्वारा जारी किये गये बयान में कहा गया है कि दो विमान में से एक विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया.

 

सेना ने इस बात को नकार दिया है कि दुश्मन की गोलीबारी के कारण विमान क्रैश हुआ है.  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना की जांच की जा रही है. जान लें कि अमेरिकी KC-135 विमान लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों सहित अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने में सक्षम है.

 

ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान अमेरिका और इजरायल मध्य पूर्व में भारी संख्या में लड़ाकू विमान तैनात किये हैं. जानकारी दी गयी है कि इस संघर्ष में अब तक  सात अमेरिकी सैनिकों मारे गये हैं. लगभग 150 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.

 

उधर ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान को गिराने की जिम्मेदारी ली है.  इस्लामिक रेजिस्टेंस  ने  बयान जारी कर कहा कि उसने अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में केसी-135 विमान को मार गिराया है. 

 

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही