Search

 
 
 

अमेरिका ने प्रलयंकारी मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

सूत्रों के अनुसार एयरफोर्स के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने दो दिन पूर्व 3 मार्च को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है.
 
  • मिनटमैन III  मिसाइल की रेंज 13 हजार किमी
  • कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से मिसाइल का परीक्षण किया
  • लांचिंग के बाद जैमिंग (Jamming) से इसे रोका नहीं जा सकता.
  • मिनटमैन III की स्पीड मैक 3 या 25 हजार किमी प्रति घंटा है

 Washington : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच एक बड़ी खबर आयी है. जानकारी के अनुसार अमेरिका ने अपनी घातक मिसाइल मिनटमैन 3 का परीक्षण कर दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है.

परीक्षण के क्रम में आईसीबीएम के दो रीएंट्री वहिकल ने मार्शल द्वीप समूह में क्वाजालीन एटोल में हजारों मील दूर मौजूद लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा.  

मिनटमैन 3 की खासियत यह है कि यह धरती के किसी भी कोने पर हमला कर सकती है. मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को  प्रलयंकारी मिसाइल कहा जाता है 

वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमान के आधिकारिक बयान के अनुसार मिसाइल टेस्ट की योजना काफी पहले ही बन गयी थी. जानकारी के अनुसार मिनटमैन-III दुनिया की पहली मिसाइल है, जिसमें MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

एक ही मिसाइल 3 अलग-अलग परमाणु वारहेड के साथ अलग-अलग ठिकानों पर हमले में सक्षम है. इसका नाम मिनटमैन इसलिए है, क्योंकि इसे मिनटों में फायर किया जा सकता है.   

लांचिंग के बाद जैमिंग (Jamming) से इसे रोका नहीं जा सकता. मिनटमैन III  परमाणु हमला करने में सक्षम है.  रूस, चीन  देशों के किसी भी कोने में यह मार कर सकती है. यह मिसाइल 13 हजार किमी दूरी तक मार कर सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही