Search

 
 
 

US ट्रेड डील देश के साथ धोखा, ट्रंप मोदी को, पीएम मोदी केरलम CM को कंट्रोल करते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जब मुझ पर भाजपा द्वारा, आरएसएस द्वारा बेरहमी से हमला किया जा रहा था, केरलम ने मुझे गले लगा लिया. कहा कि सबसे कठिन समय में आपको पता चलता है कि आपके दोस्त कौन हैं.
 
  • सीबीआई और ईडी केरल के मुख्यमंत्री या सीपीएम नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लेती  
  • केरल की वर्तमान सरकार कम्युनिस्ट  नहीं, कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है
  • राहुल गांधी ने टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन का नाम लिया

 Thiruvananthapuram : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को देश के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि US ट्रेड डील देश के किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए नुकसानदायक है.

 

 

 

राहुल गांधी पुथुयुग यात्रा के समापन समारोह में बोल रहे थे.  समारोह में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और केरलम की विजयन सरकार पर हल्ला बोला.

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी को कंट्रोल करते हैं, ठीक उसी तरह  पीएम मोदी केरलम के मुख्यमंत्री को कंट्रोल करते हैं. यह बात सभी केरलवासी जानते हैं.

 

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप गंभीरता से सीपीएम कार्यकर्ताओं से यह बात पूछेंगे तो वे मानेंगे कि मैं(राहुल )जो कह रहा हूं, वह सही कह रहा हूं.

 

राहुल गांधी ने इसे समझाते हुए कहा, सीबीआई और ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ एक्शन तो लेती है, लेकिन केरलम के मुख्यमंत्री या सीपीएम नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लेती है.  

 

अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को निराश किया है. प्रधानमंत्री ने अमेरिका से डील साइन कर देश को धोखे में रखा है. कहा कि आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री  ने देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए नहीं खोला.

 

राहुल गांधी ने कहा, इस डील का  परिणाम किसानों और छोटे व्यापारियों सहित आम लोगों को भुगतना पड़ेगा. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के एनर्जी सेक्टर को कॉम्प्रोमाइज करने का आरोप लगाया.

 

राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डील के माध्यम से भारतीय डेटा हासिल कर लिया. राहुल गांधी ने सीपीआई(एम) पर निशाना साधते हुए कहा, केरल की वर्तमान सरकार कम्युनिस्ट  नहीं, कॉर्पोरेटिस्ट सरकार है.

 

विपक्ष के नेता ने  सुझाव दिया कि  कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का नाम बदलकर कॉर्पोरेटिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कर दिया जाना चाहिए.  

 

राहुल गांधी ने कहा कि जब मुझ पर भाजपा द्वारा, आरएसएस द्वारा बेरहमी से हमला किया जा रहा था, केरलम ने मुझे गले लगा लिया. कहा कि सबसे कठिन समय में आपको पता चलता है कि आपके दोस्त कौन हैं. सबसे कठिन समय में मुझे पता चला कि केरलम मेरा दोस्त है. न केवल मेरा मित्र, बल्कि मेरा रक्षक भी. 

 

राहुल ने कहा, इसलिए मैं केरलम के लोगों के लिए एक अच्छा भविष्य बनाने में मदद करने के लिए जो भी करना चाहता हूं वह करने के लिए तैयार हूं.  और मैं हमेशा केरल के लोगों का सिपाही हूं.

 

दिलचस्प बात यह रही कि अपने भाषण में राहुल गांधी ने टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन का नाम लिया. कहा कि यह जानकर उन्हें खुशी हुई कि टी 20 वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में खेलने वाले स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन तिरुवनंतपुरम से हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही