Search

 
 
 

उत्तराखंड में सड़क हादसा : पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 8 की मौत, कई घायल

National News : हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. इसके अलावा ब्यासी और ढालवाला से SDRF की टीमों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया. पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गईं.
 
दुर्घटनाग्रस्त बस

National News : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. बस में 30 से अधिक लोग सवार थे. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 26 लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, बस हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे गूलर के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. इसके अलावा ब्यासी और ढालवाला से SDRF की टीमों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया. पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गईं.

 

SDRF के जवानों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया. घायलों को सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाला जा रहा है. 

 

पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख

टिहरी गढ़वाल में हुए इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

 

 

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक हादसे के कारण हुई जान-हानि के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

 

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.

 

 

इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

 

दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए. सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही