Search

 
 
 

उत्तराखंड चुनाव फरवरी-मार्च मेंः 34.84 लाख महिला वोटर में से 5.23 लाख को धामी सरकार देगी 10-10 हजार

धामी सरकार ने जानकारी दी है. दो माह में कुल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. पहली किस्त दिसंबर में दिया जायेगा, जबकि दूसरी किस्त विधानसभा चुनाव के बाद दिया जायेगा. यानी भाजपा की धामी सरकार चुनाव से पहले पांच हजार और सत्ता में वापस लौटने पर महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये देगी.
 
सिंबोलिक फोटो

Lagatar Desk: उत्तराखंड में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव होने हैं. इस बीच मंगलवार को उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा कर दी है. यह राशि बैणी-भुली योजना के तहत की जायेगी. अगले महीने दिसंबर से उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपया डाला जायेगा.


उल्लेखनीय है कि एसआइआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुताबिक, उत्तराखंड में महिला मतदाताओं की संख्या 34.84 लाख है. यानी धामी सरकार इस बैणी-भुली योजना के तहत करीब 17 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पांच हजार रुपया देगी. यह जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें - 


धामी सरकार ने जानकारी दी है. दो माह में कुल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. पहली किस्त दिसंबर में दिया जायेगा, जबकि दूसरी किस्त विधानसभा चुनाव के बाद दिया जायेगा. यानी भाजपा की धामी सरकार चुनाव से पहले पांच हजार और सत्ता में वापस लौटने पर महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये देगी.


उत्तराखंड में बैणी-भुली का मतलब होता है- बहन-बहू. यानी यह योजना लाडली बहना, मंईंया सम्मान योजना जैसी ही है. इस योजना के तहत उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) या नेशनल रुरल लाइवलीहुड मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जायेगा. 
उत्तराखंड सरकार का कहना है कि महिलाओ को पैसे मिलेंगे, तो वह छोटे व्यवसाय शुरु कर पाएंगी. फिर उन्हें लखपति दीदी बनाने और आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की तरफ सरकार कदम उठायेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही