Ranchi News: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के उद्यान निदेशालय ने झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.नियुक्तियां मुख्यालय, जिला और प्रखंड स्तर पर होंगी. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
भर्ती के तहत पदों का स्तरवार विवरण इस प्रकार है
मुख्यालय स्तर: 13 पद
- डिप्टी डायरेक्टर (ऑपरेशन): 1
- डिप्टी डायरेक्टर (प्रोग्राम): 1
- डिप्टी डायरेक्टर (फाइनेंस): 1
- स्टेट प्रोग्राम मैनेजर: 2
- स्टेट टेक्निकल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर: 1
- स्टेट मैनेजर (फाइनेंस एंड एडमिन): 1
- स्टेट एमआईएस ऑफिसर: 1
- डॉक्यूमेंटेशन-कम-नॉलेज मैनेजमेंट ऑफिसर: 1
अकाउंटेंट: 2
असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर: 2
जिला स्तर: 96 पद
- डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर: 24
- थीमैटिक एक्सपर्ट: 24
- अकाउंटेंट: 24
- असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर: 24
प्रखंड स्तर: 528 पद
- ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर: 264
- असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर: 264
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, EWS, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग: 500 रुपये.
झारखंड के एससी एवं एसटी अभ्यर्थी: 300 रुपये.
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले झारखंड के दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी.
आरक्षण और आयु सीमा
आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के स्थानीय निवासियों को मिलेगा. जिला एवं प्रखंड स्तर के पदों पर महिला, खेलकूद, आदिम जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है. आयु सीमा की गणना 4 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. पदवार शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और मानदेय की जानकारी आधिकारिक विवरणिका में उपलब्ध है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026 (दोपहर 3 बजे तक)
आयु सीमा की गणना की तिथि: 4 दिसंबर 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)
ऐसे करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट, स्व-अभिप्रमाणित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज, शुल्क भुगतान की रसीद और चेकलिस्ट के साथ हार्ड कॉपी तैयार करनी होगी.
हार्ड कॉपी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी, तृतीय तल, कृषि भवन, रांची-834008 के पते पर हाथों-हाथ अथवा स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से भेजनी होगी. लिफाफे पर विज्ञापन संख्या 01/2026, आवेदित पद का नाम और पद का स्तर लिखना अनिवार्य है.

