Search

 
 
 

इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर वैकेंसी, 14 से पहले करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है.
 

Ranchi :  भारतीय डाक विभाग (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,636 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से चल रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है.

 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. 

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 31 जनवरी 

 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 14 फरवरी 

 

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 16 फरवरी

 

आवेदन सबमिशन की अंतिम तिथि : 16 फरवरी 

 

सुधार (Correction) तिथि : 18 से 19 फरवरी 


आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी वर्ग : 100 रुपये

 

एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवार : निशुल्क 

 

सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार : निशुल्क 

 

भुगतान का माध्यम :  डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट

 

उम्मीदवारों को सलाह

विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 से संबंधित सभी पात्रता मानदंड और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर ध्यानपूर्वक पढ़ लें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही