Search

 
 
 

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, शेयर किया वीडियो

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित लगातार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया.
 

Lagatar desk : बिग बॉस ओटीटी 3 फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित लगातार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया. इस वीडियो के बाद चंद्रिका सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें ट्रोल भी किया गया.

 

 

रोते-बिलखते वीडियो में लगाए आरोप


शेयर किए वीडियो में चंद्रिका रोते-बिलखते हुए कहती हैं कि वह घर संभाल रही हैं, बच्चा देख रही हैं और काम कर रही हैं, जबकि उनका पति ऐसा नहीं कर रहा. वीडियो में चंद्रिका अपने पति के फोन की कुछ चैट्स और एक तस्वीर भी दिखाती हैं, जिसमें एक लड़की उनके पति के साथ नजर आ रही है. हालांकि, लड़की का चेहरा फोटो में छिपाया गया है.

 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और रिएक्शन


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने चंद्रिका पर भरोसा नहीं किया और उन्हें ट्रोल किया. कई यूजर्स ने वीडियो को ड्रामा बताते हुए कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा -ड्रामा बंद करो.दूसरे ने कहा -अब यह नया कंटेंट है.कुछ अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर शक जताते हुए लिखा -कितना फेक है.

 

पहले भी विवादों में रही चंद्रिका


चंद्रिका सोशल मीडिया पर वड़ा पाव बेचकर पॉपुलर हुई थीं और उस समय उनके कई झगड़े भी चर्चा में रहे. इसके बाद उन्होंने इन्फ्लुएंसर के तौर पर फनी रील्स और कंटेंट बनाना शुरू किया. बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी उनकी उपस्थिति ने उन्हें और प्रसिद्धि दिलाई. इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही