Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वड़ोदरा : दिवाली की रात दो गुटों में झड़प, एक पक्ष ने पेट्रोल बम से किया हमला

Vadodara : गुजरात के वड़ोदरा में बीती देर शाम पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गयी. दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर पथराव करने का आरोप लगा रहे है. झड़प इतनी बढ़ गयी की लोग दुकानों और वाहनों में आगजनी करने लगे. जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के लोगों ने पेट्रोल बम से भी हमला किया. झड़प की सूचना किसी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें - Cyclone">https://lagatar.in/cyclone-sitrang-wreaks-havoc-in-bangladesh-7-killed-mamata-banerjee-alerts-administration-in-bengal/">Cyclone

Sitrang ने बांग्लादेश में कहर बरपाया, सात की मौत, ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रशासन को अलर्ट किया

मारपीट और पथराव किया गया 

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं. पुलिस ने बताया कि वड़ोदरा के मुस्लिम अस्पताल के पास दीवाली के दिन कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई. जिससे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने अपने अपने समुदाय के लोगों को बुला लिया और  मारपीट और पथराव शुरू हो गया. इस वारदात में करीब 12 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. इसे भी पढ़ें - 200">https://lagatar.in/britain-the-country-of-the-british-who-ruled-india-for-200-years-is-now-in-the-hands-of-indian-sage-sunak/">200

साल तक भारत पर राज करने वाले अंग्रेजों का देश ब्रिटेन अब भारतवंशी ऋषि सुनक के हाथ में

सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही 

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कई कैमरों में कई संदिग्धों की पहचान हो गयी है. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों के बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. यह सभी टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. इसे भी पढ़ें - साल">https://lagatar.in/last-solar-eclipse-of-the-year-today-pregnant-women-should-take-special-care-dont-forget-to-do-this-work/">साल

का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिला रखें विशेष ध्यान, भूल कर भी ना करें ये काम

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

जानकारी के मुताबिक मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को खदेड़ा गया.पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही