Search

 
 
 

वैशाली: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 2 महिलाएं हुईं घायल

बिहार में इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है. ताजा मामला वैशाली जिले के भगवतपुर गांव का है. जहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई. वरमाला के दौरान हुई फायरिंग में चौकीदार की पत्नी समेत 2 महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं.
 

Patna: बिहार में इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है. ताजा मामला वैशाली जिले के भगवतपुर गांव का है. जहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई. वरमाला के दौरान हुई फायरिंग में चौकीदार की पत्नी समेत 2 महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. घायल महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल, महिला की हालत स्थिर है. 


जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में दिनेश राय की बेटी की शादी समारोह चल रहा था. वरमाला कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने खुशी में हर्ष फायरिंग की. जो भीड़ में मौजूद दो महिलाओं को जा लगी. गोली लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घायलों की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के साइन परवारा निवासी मुकेश राय की पत्नी रेखा देवी और भगवतपुर निवासी सुरेंद्र राय की बेटी के रूप में हुई है.

 

रिस्तेदार रेखा देवी अपनी मौसेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए भगवतपुर आई थीं. जो हर्ष फायरिंग में घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार, रेखा देवी के पति मुकेश राय बेलसर थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं और वह बेलसर प्रखंड के करनेजी गांव में तैनात बताए जाते हैं.


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं हुई हैं. उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


हाल के दिनों में बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई है. इस हर्ष फायरिंग में कई गंभीर हादसे भी हो जाते है. जिसमें कई लोग अकाल मौत के शिकार हो जाते है और कुछ घायल हो जाते है. हादसों के बाद से सार्वजनिक समारोहों में हर्ष फायरिंग सवाल खड़े हो रहे है. लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही