Search

 
 
 

वैशाली: पिकनिक मनाने के दौरान दो पक्षों में झड़प, 1 की मौत

देश में जहां नए साल की खुशियां मनाई जा रही है. लोग परिवार, दोस्तों संग पिकनिक मनाने, घूमने जा रहे है. वहीं, बिहार से एक हत्या का दुखद मामला सामने आया है.
 

Vaishali : देश में जहां नए साल की खुशियां मनाई जा रही है. लोग परिवार, दोस्तों संग पिकनिक मनाने, घूमने जा रहे है. वहीं, बिहार से एक हत्या का दुखद मामला सामने आया है.

 

ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है जहां पिकनिक मनाने के दौरान दो पक्षों में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि इसने हिंसा का रूप ले लिया. इस झड़प में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल है.

 

जानकारी के अनुसार सारण जिले के भेल्दी गांव निवासी लाल बहादुर सिंह दोस्तों संग नए साल पर पिकनिक मनाने वैशाली पहुंचे थे. स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई जो मारपीट तक पहुंच गई.

 

इस हाथापाई में लाल बहादुर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के समय दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया. परिजन का आरोप है कि यह हत्या मारपीट के दौरान जानबूझकर की गई. वैशाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

 

घायल युवकों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. प्रशासन ने पिकनिक स्थल पर तनाव को कम करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है. पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही