Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली: झाड़ी में मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Vaishali : पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव स्थित टीनही स्कूल के पास एक झाड़ी से 20 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान गांव के ही निवासी शत्रुध्न राम की पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलने पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप


घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे. मृतका के पिता कैलाश राम, जो बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके ससुराल पक्ष ने की है.

 

परिजनों के अनुसार, 14 दिसंबर को बेबी की शादी मंडई डीह निवासी लालबाबू राम के पुत्र शत्रुध्न राम से हुई थी. शादी के बाद से ही मृतका को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी. पिता का कहना है कि शत्रुध्न नशे में अक्सर मारपीट करता था. गांव के लोगों ने भी घरेलू हिंसा की पुष्टि की.परिजनों का आरोप है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ी में जलाने के इरादे से फेंक दिया गया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए.

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, फरार आरोपियों की तलाश जारी


पातेपुर थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतका के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

 

थानाध्यक्ष ने कहा -पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है .फिलहाल ससुराल पक्ष के सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है.

 

इलाके में तनाव, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग


घटना के बाद से मंडई डीह गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है. वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही