Search

 
 
 

वैशाली : सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की मौत, 1 घायल

बिहार में घने कोहरे ने एक बार फिर अपना जानलेवा रूप दिखाया है.
 

Vaishali : बिहार में घने कोहरे ने एक बार फिर अपना जानलेवा रूप दिखाया है. ताजा मामला वैशाली के सराय थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार के अहले सुबह घना कोहरा होने के कारण एक तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर में जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि डॉक्टर दंपती की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

मृतको की पहचान अररिया में कार्यरत डॉ. जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के रूप में हुई है. वे दोनों अररिया से पटना अपने घर लौट रहे तभी शनिवार की सुबह 5 बजे यह हादसा हुआ. कार में तीन लोग सवार थे. ड्राइवर बुरी तरह से घायल है. जिसका इलाज किया जा रहा है. 

 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे जिनमें दंपती के अलावा उनका ड्राइवर था जो घायल. दोनों शवों को पोस्टमारटम के लिए भेज दिया गया है.

 

हादसे के कारणों के पता लगाया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है. सुबह के समय कोहरा बहुत था ये भी हादसे का कारण हो सकता है. पुलिस जांच कर रही है. कंटेनर के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही