Search

 
 
 

वैशाली : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बिहार से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है. घटना में चार लोगों की मौत हो गई व तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ताजा मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र का है.
 

Patna : बिहार से एक दर्दनाक घटना की खबर आ रही है. घटना में चार लोगों की मौत हो गई व तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ताजा मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र का है.

 

अनवरपुर गांव में सेप्टिक टैंक में एक आदमी गिर गया. उसे बचाने के लिए 6 लोग अंदर गए. जहरीली गैस के कारण 4 लोगों की दम घुटने से सेप्टिक टैंक में ही मौत गई. बाकी तीन लोग बेहोश पाए गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

मरने वालों सभी लोग एक ही परिवार के थे. मृतकों में आनंद कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है. राहुल की बीते 24 फरवरी को ही शादी हुई थी. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है.


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम रामबाबू बैठा और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही