Search

 
 
 

वैशाली : ई-रिक्शा में जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला, 2 अरेस्ट

बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, हत्या, मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला वैशाली के सराय थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने ई-रिक्शा में जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया.
 

Vaishali : बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन चोरी, हत्या, मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला वैशाली के सराय थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने ई-रिक्शा में जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया. 

 

जानकारी के अनुसार पौरा मदन सिंह गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार, उनकी पत्नी निशा कुमारी, स्व. घुटुक महतो के पुत्र राजेंद्र महतो और उनकी पत्नी बबीता देवी किसी काम से जा रहे थे तभी गांव के ही विक्की कुमार नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ई-रिक्शा को रोका और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

 

घायल रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले देवेंद्र महतो के पुत्र विक्की कुमार से विवाद हुआ था. इसके बाद रवि से मारपीट की गई थी. इसको लेकर रवि ने थाने में केस दर्ज कराया था. विक्की लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था. मगर रवि केस वापस लेने के लिए नहीं मान रहा था. घटना से एक दिन पहले भी इनमें कहासुनी हुई थी. अचानक हमला होने से इनको बचने का मौका नहीं मिल पाया. 

 

आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और दो आरोपियों को पकड़ लिया. बाकी के भागने में सफल रहे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्ता कर लिया. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही