Search

वैशाली : मैच देखने के दौरान हुए विवाद में किशोर की हत्या

Vaishali : बिहार से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मैच देखने के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की जान चली गई. ताजा मामला वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव की है. रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच था. 

 

गांव के कुछ लोग फोन पर मैच देख रहे थे. तभी टीम इंडिया का विकेट गिरने पर एक 17 वर्षीय कुंदन ने शोर मचा दिया. तभी उसके साथ मैच देख रहे दूसरे युवक से उसकी कहासुनी हो गई. 

 

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई होने लगी. तभी दूसरे युवक ने किशोर को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर वार कर दिया. इसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. कुंदन को घायल कर युवक वहां से फरार हो गया. 

 

घटना के बाद आसपास के लोग इलाज के लिए कुंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. बिगड़ती हालत को देखते हुए कुंदन को वहां से पीएमसीएच रेफर किया. मगर कुंदन ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया.  


मृतक की पहचान जक्कोपुर, नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 निवासी बृजकिशोर राय के 17 वर्षीय पुत्र कुदन कुमार के रूप में हुई है. वहीं आरोपी की पहचान 18 वर्षीय किसन कुमार, पिता विसुनकांत ठाकुर के रूप में हुई है, जिसका घर मृतक के घर के पास ही बताया जा रहा है.

 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कुंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

 

जक्कोपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. महनार थाना पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//