Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली: सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, 4 गंभीर

Vaishali : बिहार में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत की खबरें आ रही हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र का है. जहां शुक्रवार की सुबह सादुल्लापुर पेट्रोल पंप के पास टेंपो की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई.

 

टक्कर इतनी  भीषण थी कि टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टेंपो पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.

 

परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने टेंपो चालक निरंजन सिंह को मृत घोषित कर दिया. हादसे में बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही राहुल दास, विजय साह, गोलू और राज घायल हो गए.

 

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही ही है उन्हें पटना रेफर किया गया है. चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है. पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. जिस वाहन ने टेंपो को टक्कर मारी उसकी लाश की जा रही है. उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही