Search

 
 
 

Valentine Week :  kiss day आज, एक प्यारी सी किस से करे अपने रिश्ते को मजबूत

आज वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे है, जिसे इस पूरे सप्ताह का सबसे इमोशनल और रोमांटिक दिन माना जाता है.
 

Lagatar desk  : आज वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे है, जिसे इस पूरे सप्ताह का सबसे इमोशनल और रोमांटिक दिन माना जाता है.रोज डे से शुरू हुई मोहब्बत की यह खूबसूरत कहानी 13 फरवरी यानी किस डे पर आकर अपने सबसे खास मोड़ पर पहुंचती है. जहां शुरुआत एक गुलाब से होती है, वहीं इस दिन प्यार अपने एहसास की सबसे गहरी अभिव्यक्ति तक पहुंच जाता है.


किस डे पर प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जाता, बल्कि मोहब्बत का अहसास लबों से छूकर महसूस किया जाता है. यह दिन रिश्तों में नजदीकियां, भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने का प्रतीक है.

 

रिश्ता बनाता है मजबूत


किस करने से पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है. इस दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन (लव हार्मोन) रिलीज होता है, जो भरोसा बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह हार्मोन आपसी अपनापन और सुरक्षा की भावना को बढ़ाता है.

 

तनाव और चिंता करता है कम


भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम समस्या है. किस करने से शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम हो सकता है. इससे मन शांत होता है और रिलैक्स महसूस होता है. यही कारण है कि किस के बाद लोग हल्का और खुश महसूस करते हैं.

 

मूड करता है बेहतर


किस के दौरान डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं. ये हार्मोन खुशी का एहसास बढ़ाते हैं, उदासी कम करते हैं और पॉजिटिव फीलिंग्स को बढ़ावा देते हैं.

 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद


किस करने से दिल की धड़कन थोड़ी तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है.

 

हल्की कैलोरी भी होती है बर्न


यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन किस करना एक हल्की शारीरिक गतिविधि है. इससे थोड़ी-बहुत कैलोरी बर्न हो सकती है. हालांकि यह एक्सरसाइज का विकल्प नहीं है, लेकिन एक्टिव रहने का एक छोटा तरीका जरूर है.

 

मानसिक सुकून और आराम


किस करने से शरीर और दिमाग दोनों को सुकून मिलता है. यह अकेलेपन की भावना को कम कर सकता है और मानसिक संतुलन बेहतर बनाने में मदद करता है.प्यार जताने का आसान तरीकाकई बार शब्दों से ज्यादा असर एक छोटे से किस का होता है. यह बिना कुछ कहे प्यार, अपनापन और केयर दिखाने का सबसे सरल और खूबसूरत तरीका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही