Search

 
 
 

वैलेंटाइन डे पर खूनी खेल: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, दोनों का कार में मिला शव

वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां,  शनिवार को दोपहर एक कार से प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है
 

Noida/ Ranchi: वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां,  शनिवार को दोपहर एक कार से प्रेमी जोड़े के शव मिले हैं. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

शनिवार की दोपहर सेक्टर 107 से गुजर रहे राहगीरों ने देखा की कि एक कार में दो लोगों के शव है. कार के अंदर खून फैला हुआ था. राहगीरों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी. पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली. जिसमें पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला.

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित के रूप में हुई है. वहीं, मृत युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है. पुलिस ने कार से एक पिस्टल भी बरामद किया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि, पिस्टल से पहले हत्या की गई. उसके बाद आत्महत्या की गई.

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. प्रेमी जोड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. किसी अनबन या विवाद के चलते सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली.

 

इस खूनी खेल से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है. ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पड़ताल कर रही है.

 

मृतक सुमित के परिजन के मुताबकि, लड़का-लड़की पिछले कई सालों से एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे से प्यार करते थे. सुमित के परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन अलग जाति के होने के कारण लड़की के परिवार वाले रिश्ते के खिलाफ थे. शुक्रवार शाम से ही सुमित अपनी कार से निकला था. सुमित के घर वापस नहीं आने पर उसकी खोजबिन हुई, नहीं मिलने पर परिजन ने मयूर विहार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. मृतक सुमित के परिजन ने आरोप लगाया कि सुमित की हत्या की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही