Search

 
 
 

वैन फॉरेस्ट ने प्राग चेस फेस्टिवल मास्टर्स के तीसरे राउंड में गुकेश को हराया

डच ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने प्राग चेस फेस्टिवल मास्टर्स के तीसरे राउंड में भारतीय विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हरा दिया. पहले दो ड्रॉ खेल चुके वैन फॉरेस्ट ने कमाल का प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
 

New Delhi : डच ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने प्राग चेस फेस्टिवल मास्टर्स के तीसरे राउंड में भारतीय विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हरा दिया. पहले दो ड्रॉ खेल चुके वैन फॉरेस्ट ने कमाल का प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. 

 

गुकेश अब अंतिम स्थान के लिए चार-तरफा मुकाबलों में शामिल हैं. हालांकि, टूर्नामेंट में अभी छह राउंड बाकी हैं और परिस्थितियां बदल सकती हैं. जीत के बाद वैन फॉरेस्ट ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मुझे विश्व चैंपियन गुकेश के खिलाफ मेरी पहली जीत है.

 

मैं उनके खिलाफ पहले भी खेला था, लेकिन कभी जीत नहीं पाया. मैच के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ा क्योंकि गुकेश शांत दिख रहे थे और उन्होंने कोई बड़ा रिस्क नहीं लिया.

 

इस जीत के साथ वैन फॉरेस्ट ने एक दिन पहले खोए हुए रेटिंग पॉइंट्स वापस पा लिए. वहीं, गुकेश अब ग्रैंड मास्टर प्रज्ञानंदा के साथ दुनिया के 13वें नंबर पर हैं.

 

अन्य मैचों में, भारतीय ग्रैंड मास्टर अरविंद चिदंबरम का मुकाबला परम मघसूदलू से ड्रॉ पर समाप्त हुआ. ग्रैंड मास्टर डेविड नवारा और ग्रैंड मास्टर डेविड एंटोन के बीच भी मुकाबला जल्दी ड्रॉ पर खत्म हुआ.

 

उज्बेकिस्तान के ग्रैंड मास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और ग्रैंड मास्टर नोदिरबेक याकूबोव ने टॉप सीड ग्रैंड मास्टर विंसेंट कीमर और ग्रैंड मास्टर हैंस नीमन के खिलाफ अच्छे मौके बनाए, लेकिन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए. तीसरे राउंड के परिणामों के बाद वैन फॉरेस्ट शीर्ष पर बने हुए हैं. गुकेश और अरविंद ने भी अपने अनुभव और कौशल से खेल जारी रखा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही