Search

 
 
 

चक्रधरपुर के केनके प्राथमिक विद्यालय में मना वन महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की केनके पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा की ओर से 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए.
 
वन महोत्सव पर पौधारोपण

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की केनके पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा की ओर से 77वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए. विधायक सुखराम उरांव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


वन महोत्सव के अवसर पर विधायक सुखराम उरांव, डीएफओ आदित्य नारायण तथा आरएफओ जितेंद्र कुमार प्रसाद ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है.


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा तथा पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. वन महोत्सव के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने की अपील की गई. इस मौके पर केनके पंचायत के मुखिया श्याम सिंह मुंडा, सामाजिक वानिकी प्रमंडल के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही