National News : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसके लोगों ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके(बनर्जी) पार्टी ऑफिस में घुस कर तोड़फोड़ की है. टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज जारी कर कहा कि हमलावर हथियारों के साथ गुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे आये थे.
What happened at Camac Street this morning is a disgraceful assault on the rule of law.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026
At around 4.30 am, BJP hooligans, armed with weapons, stormed our party office in the heart of Kolkata. They attacked our people, snatched their phones, smashed furniture, ransacked the… pic.twitter.com/J3LrSsmKJI
अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने ऑफिस के कर्मचारियों को मारा, पीटा. उनके फोन छीन लिये, फर्नीचर तोड़ डाले, ऑफिस के सामान तहस नहस कर दिये. एयर प्यूरिफायर, प्रिंटर, टीवी वहां से ले गये. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कर्मचारियों और वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
अभिषेक बनर्जी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी पर भी हल्ला बोला, कहा कि अगर लोग सुबह 4:30 बजे हथियारों के साथ किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुस कर हमला कर सकते हैं. पुलिस गायब रहती है तो फिर पश्चिम बंगाल में कानून का राज कहां है. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है. बंगाल के राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कलकत्ता हाईकोर्ट से भी घटना का संज्ञान लेने की गुहार लगाई है,
भाजपा ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है बारानगर से भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा कि इस घटना में उनकी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा, इतनी सुबह टीएमसी के लोग कार्यालय में क्या कर रहे थे. आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से चर्चा में बने रहने के लिए षडयंत्र किया जा सकता है.
अहम खबर यह है कि इस कार्यालय को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है, कोलकाता नगर निगम ने 31 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में भवन से टीएमसी का साइनबोर्ड हटाया था इस दौरान टीएमसी के लोगों की अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी. नगर निगम ने अभिषेक समेत तीन टीएमसी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

