Search

 
 
 

Vande Mataram: रांची में ‘वंदे मातरम एक अभियान’ कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रभक्ति का संदेश

राजधानी रांची के चैंबर भवन में रविवार को “वंदे मातरम एक अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi: राजधानी रांची के चैंबर भवन में रविवार को “वंदे मातरम एक अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम” देश की एकता, संस्कृति और आत्मसम्मान का प्रतीक है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर मंत्री संघचालक पवन कुमार ने वंदे मातरम के सामूहिक गीत को युवाओं के बीच स्कूलों कॉलेजों में कार्यक्रम करने पर जोर दिया.


कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश्वर प्रसाद सिंह (पूर्व IAS रिटायर्ड), डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू (पूर्व वीसी, ओपन यूनिवर्सिटी झारखंड), जयकांत झा, मंटू जी (विभाग प्रचारक, RSS), पवन कुमार , रेखा मिश्रा, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

वहीं बाबा बैद्यनाथ सेवा फाउंडेशन की ओर से पवन कुमार, शशि  भूषण, विजय मुखर्जी और धर्मेंद्र कुमारधर्मेंद्र कुमार समेत कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया. पूरे झारखंड में सभी महानगर में वंदे मातरम का सामूहिक गीत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह कार्यक्रम का आयोजन बाबा बैजनाथ सेवा फाउंडेशन के तरफ से होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही