Search

गंभीर बीमारी का शिकार हुई वरुण धवन  की बेटी, एक्टर ने बताई वजह

Lagatsr desk : वरुण धवन ने हाल ही में अपनी बेटी की सेहत को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. एक्टर ने बताया कि उनकी नन्ही बेटी लारा को कम उम्र में एक गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती थी.

 

बेटी की बीमारी का खुलासा

वरुण धवन ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बेटी को डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया ऑफ द हिप नाम की समस्या का पता चला था. यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें बच्चे के कूल्हे (हिप जॉइंट) का सही विकास नहीं हो पाता और हिप सॉकेट से बाहर खिसक सकता है.उन्होंने बताया कि इस समस्या के कारण बच्चे को चलने और दौड़ने में परेशानी होती है, और शरीर का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है.

 

इलाज और रिकवरी

एक्टर के मुताबिक, लारा का समय पर इलाज कराया गया. उसे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन एक खास मेडिकल प्रोसीजर किया गया. इसके बाद उसे करीब ढाई महीने तक स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा, जो छोटे बच्चे के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है.अब कास्ट हट चुकी है और लारा धीरे-धीरे रिकवर कर रही है.

 

परिवार और निजी जीवन

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा ने साल 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया था. वरुण आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने यह जानकारी इसलिए शेयर की ताकि लोगों में इस बीमारी का पता चल सके.


पेरेंट्स के लिए खास संदेश


वरुण ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों के शुरुआती विकास पर ध्यान दें. अगर चलने, बैठने या मूवमेंट में कोई असामान्यता दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें हमदर्दी की नजर से न देखें, बल्कि इस जानकारी को जागरूकता के तौर पर लें, क्योंकि भारत में अभी भी कई लोगों को DDH जैसी स्थिति के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है.

 

पिता बनने के बाद बदलाव


वरुण ने यह भी स्वीकार किया कि पिता बनने के बाद उनके स्वभाव में काफी बदलाव आया है. वे अब पहले से ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं और अपनी बेटी के साथ हर पल को खास बनाना चाहते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp