Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीणापाणि पाटागार मनाएगा अपना 90वां वर्षगांठ

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र, वीणापाणि पाटागार आगामी 14 मार्च को अपना स्थापना के 90 वर्ष पूरे करने जा रहा है. इस 90वें वर्षगांठ को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए संस्था के सदस्यों एक दिवसीय 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र, वीणापाणि पाटागार आगामी 14 मार्च को अपना स्थापना के 90 वर्ष पूरे करने जा रहा है. इस 90वें वर्षगांठ को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए संस्था के सदस्यों एक दिवसीय 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया है. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की गई है.

 

जानकारी के मुताबिक, उत्सव की शुरुआत कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाटागार प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा के साथ होगी. यह यात्रा पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते वीणापाणि स्टेडियम पहुंचेगी. जहां इसका समापन होगा.

 


वहीं, सुबह 10 बजे वीणापाणि स्टेडियम में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा. इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही