Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति ने की बैठक- कहा- गैंगरेप के आरोपियों की जल्द नहीं हुई गिरफ्तारी तो करेंगे उग्र आंदोलन

Garhwa : वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति गढ़वा के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक की. समिति के सदस्यों ने बीते 18 मई को पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड के झरगड़ा ग्राम में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ 6 युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना की भर्त्सना की. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-plfi-supremo-dinesh-gope-arrested-from-delhi/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने भूटान से किया गिरफ्तार
कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. समिति ने पलामू जिला प्रशासन से इस कुकृत्य में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समिति उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन पलामू की होगी. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
बता दें कि बीते 18 मई को हुसैनाबाद प्रखंड के झरगड़ा ग्राम में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 6 युवकों ने गैंगरेप किया था. मारपीट कर लड़की को मुंह बंद रखने की धमकी दी थी. आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी दी थी. घटना के बाद से नाबालिग की स्थिति गंभीर है. उसे बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद से मेदनीराय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. पीड़िता की मां ने हुसैनाबाद थाना में 6 युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. मगर अबतक सभी आरोपी फरार हैं. उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रमंडल प्रभारी रवींद्र पासवान, जिला प्रवक्ता गढ़वा संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष गढ़वा विजय पासवान, जिला संरक्षक बिंदेश्वरी पासवान, जिला संरक्षक सुनील कुमार पासवान , दीनदयाल पासवान एवं अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भूटान">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भूटान

में भेष बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही