Search

 
 
 

Latehar News: नेतरहाट इलाके में चला वाहन चेकिंग अभियान, जेसीबी जब्त

Latehar News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले पांच वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया. जबकि वांछित कागजात नहीं रहने के कारण एक जेसीबी को जब्ता कर थाना लाया गया.
 
वाहन चेकिंग अभियान

Latehar News: जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के गुरूवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्तत के निेर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल और थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया.

 
यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले पांच वाहन चालकों का ई-चालान काटा गया. जबकि वांछित कागजात नहीं रहने के कारण एक जेसीबी को जब्ता कर थाना लाया गया. जांच के दौरान वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई. 

इसे भी पढ़ें: 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वांछित कागजों को वाहन के साथ रखने की बात कही. उन्हो्ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील वाहन चालकों से की और कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलाये जायेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही