Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर-चाईबासा रोड पर शराब लदा वाहन पलटा, लोग लूटने लगे बोतल

Chaibasa News: गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 
शराब लदा वाहन पलटा

Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर खुटपानी के समीप शुक्रवार शाम शराब लदी एक गाड़ी पलट गई. हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इस दौरान शराब की बोतलें उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई.

इसे भी पढ़ें: 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ लोग शराब की बोतलें लेकर जाते भी दिखाई दिए. घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रही. 

 

हालांकि, हादसे में वाहन चालक या अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है.इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को खदेड़ा साथी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही