Search

 
 
 

Patna News: ई-चालान नहीं भरा तो ब्लैकलिस्ट होगी गाड़ी की RC

यदि आपने ट्रैफिक रुल्स ब्रेक किया और आपके वाहन का चालान कट गया है तो आप समय पर चालान जमा कर दें. बिहार परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है.
 

Patna: यदि आपने ट्रैफिक रुल्स ब्रेक किया और आपके वाहन का चालान कट गया है तो आप समय पर चालान जमा कर दें. बिहार परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है. जिन लोगों ने लंबे समय से ई-चालान जमा नहीं किया है, उनकी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

परिवहन विभाग के मुताबिक राज्यभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े 2 लाख से अधिक ई-चालान अभी तक लंबित हैं. कई वाहन मालिकों ने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी जुर्माना जमा नहीं किया. अब ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाया जा रहा है.

 

बता दें कि पटना में करीब 35 हजार वाहनों की आरसी ब्लैकलिस्ट की जा चुकी है. इन वाहनों की सूची ट्रैफिक पुलिस को भी भेज दी गई है. विभाग का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने 7-8 वर्षों से ई-चालाना जमा नहीं किया है. कुछ वाहनों पर पांच या उससे अधिक चालान लंबित हैं. ऐसे मामलों में पहले नोटिस भेजे गए. इसके बाद भी भुगतान होने पर आरसी ब्लैकलिसट करने की कार्रवाई शुरू की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही