Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप को मिली निराशा

Oslo :  नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा आज शुक्रवार को कर दी गयी है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति की घोषणा के अनुसार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जायेगा.

 

 

 

मारिया वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है. मारिया कोरिना मचाडो को देश में तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायपूर्ण तथा शांतिपूर्ण मुकाम हासिल करने के उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा रहा है. बता दें कि  मारिया मचाडो लंबे समय से वेनेज़ुएला में सत्तावादी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन की अगुवाई कर रही हैं.

 

नोबेल कमेटी ने बयान जारी कर कहा कि उनके(मारिया कोरिना मचाडो) जीवन को गंभीर खतरा होने के बावजूद,  वह देश में बनी रहीं. उनका(पुरस्कार के लिए) चुना जाना  लाखों लोगों को प्रेरणा देने वाला है.  नोबेल कमेटी ने मचाडो बहादुर महिला बताते हुए सराहना की.

 

कमेटी ने कहा कि जब सत्तावादी ताकतें सत्ता हासिल कर लेती हैं, तो स्वतंत्रता के साहसी रक्षकों को पहचानना अहम है जो तानाशाही का विरोध करने उठ खड़े होते हैं. 

 

नोबेल कमेटी ने इस क्रम में कहा कि 'लोकतंत्र उन लोगों पर डिपेड करता है जो चुप नहीं रहते, जो गंभीर जोखिम के बावजूद आगे बढ़ने का साहस करते हैं. वे हमें याद दिलाते हैं कि स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.  

 

नॉर्वेजियन नोबेल समिति की घोषणा से  डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलने की खबरों पर विराम लग गया है.  डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ माह से नोबेल पाने दौड़ में अपनी दावेदारी जता रहे थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही