Ranchi News : जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद जेपीएससी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा. .
बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने 22 जुलाई को जेपीएससी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार किया था.
उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई थी, जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दूसरे विभाग में तबादला होने के बाद भी श्वेता गुप्ता जेपीएससी में ही जमी हुई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

