Search

 
 
 

गिरिडीह पहुंचे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने सिख समाज के प्रतिनिधियों से गुरुद्वारा में कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के फॉर्म भरवाने व ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने का आह्वान किया.
 
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू सिख समाज के लोगों के साथ.

Giridih : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. नया परिसदन भवन में सिख समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. मथारू ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. सिख समाज के प्रतिनिधियों से गुरुद्वारा में कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के फॉर्म भरवाने व ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनाने में आ रही त्रुटियों को दूर करने का आह्वान किया. 

 

उन्होंने ओबीसी जाति प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया. कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में है. ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए स्व-प्रमाणित दस्तावेज अंचल कार्यालय में जमा करने की सलाह दी. गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा, जगजीत सिंह बग्गा, रॉबी चावला, अलंकार सिंह उर्फ रिशी चावला, संदीप सिंह ने जाति प्रमाणपत्र व ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने में आ रही परेशानियों के बारे में बताया.

 

 

इस दौरान ज्योति सिंह मथारू ने गिरिडीह, हजारीबाग व कोडरमा जिले के अल्पसंख्यक बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने का ऐलान किया. कहा कि उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष शीघ्र ही इसका प्रस्ताव रखा जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही