Search

 
 
 

सैन्य संपर्क मेला में उप राष्ट्रपति ने कहा- देश सदैव आपके साथ

Deoghar News: कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति ने कहा कि सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता सबके भीतर होनी चाहिए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सैनिकों के बलिदान का हमेशा सम्मान हो. उन्हें वह सम्मान, समर्थन व देखभाल मिले, जिसके वे हकदार हैं. उप राष्ट्रपति ने झारखंड की सैन्य सेवा और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कि परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का और राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.
 
सैन्य संपर्क मेला में उप राष्ट्रपति

Deoghar News: उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देवघर में आयोजित सैन्य संपर्क मेला में भाग लिया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब हमारे सैनिक हमेशा देश के साथ खड़े रहे हैं, तो देश को भी हमेशा उनके व उनके परिवार को साथ खड़ा रहना चाहिए. इस मेला का आयोजन भारतीय सेना द्वारा किया गया है. मेला का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवार को मदद पहुंचाना है. कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार व गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे.


कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति ने कहा कि सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता सबके भीतर होनी चाहिए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सैनिकों के बलिदान का हमेशा सम्मान हो. उन्हें वह सम्मान, समर्थन व देखभाल मिले, जिसके वे हकदार हैं. 

इसे भी पढ़ें - 


उप राष्ट्रपति ने झारखंड की सैन्य सेवा और बलिदान की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए कि परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का और राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.


उन्होंने मेले का भ्रमण भी किया और मेले में 'सिंगल-विंडो' सेवाओं की सराहना की. पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए समय पर सहायता, स्वास्थ्य सेवा, पेंशन सेवाओं और शिकायतों के समाधान को सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही