Search

 
 
 

उपराष्ट्रपति चुनाव : पीएम मोदी ने डाला पहला वोट, अखिलेश ने भाजपा को इस्तेमाली पार्टी कहा

देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से  मतदान शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला. वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए. वोटिंग शुरू होने से पहले एनडीए सांसदों ने सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया.
 
  • सीपी राधाकृष्णन व बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में

Lagatar Desk :  देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में सुबह 10 बजे से  मतदान शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला. वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए. वोटिंग शुरू होने से पहले एनडीए सांसदों ने सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया. 

 

खड़गे और राहुल भी करेंगे मतदान

थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोट देंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे. उपराष्ट्रपति पद पर वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. जबकि वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी. एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक की तरफ से बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं. 

अखिलेश ने भाजपा को इस्तेमाली पार्टी कहा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है. पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो. अखिलेश ने दावा किया कि जीत का नंबर हमारे पक्ष में आएगा.

 

एनडीए का एकजुट समर्थन

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, जी किशन रेड्डी, और राजीव रंजन सिंह (ललन) सहित कई नेताओं ने दावा किया कि राधाकृष्णन भारी बहुमत से जीतेंगे.

प्रवीण खंडेलवाल और रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरा एनडीए एकजुट होकर मतदान कर रहा है, और यह एक निर्णायक जीत होगी. JDU सांसद संजय कुमार झा ने 100% विश्वास जताया कि एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा और विपक्ष के कुछ सदस्य भी समर्थन करेंगे. 


निशिकांत दुबे और राजीव रंजन सिंह ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की नीतियों, विशेषकर नक्सलवाद से जुड़े फैसलों की आलोचना की और उन्हें देशहित के खिलाफ बताया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही