Search

 
 
 

Jharkhand : पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, बढ़ सकती है विधायक भूषण बाड़ा की मुश्किलें

Ranchi News : झारखंड आदिवासी विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मेघा उरांव, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, आदिवासी नेता सोमा उरांव और सन्नी टोप्पो ने बताया है कि पीड़िता ने अपना बयान दर्ज करा दिया है.
 
भूषण बाड़ा

Ranchi News : सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज केस के मामले में शनिवार को पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया. इससे पहले 13 नवंबर की देर शाम पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया था. इस बीच पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान को लेकर सबकी नजरें टिकी रही.

 

इसे भी पढ़ें...

 

झारखंड आदिवासी विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मेघा उरांव, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, आदिवासी नेता सोमा उरांव और सन्नी टोप्पो ने बताया है कि पीड़िता ने अपना बयान दर्ज करा दिया है.

 

सरना समिति के प्रतिनिधियों ने कहा है कि आरोपी के प्रभावशाली होने से पीड़िता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति (CWC) की देखरेख में है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई करे.  

 

हटिया डीएसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिसमें सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को हिरासत में लेने की बात कही गई हो. उन्होंने कहा कि जैसे ही न्यायालय की ओर से कोई आदेश प्राप्त होता है, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही