Search

 
 
 

रांची जेल यौनाचार मामले में पीड़ित का दर्ज हुआ बयान

Ranchi News : पीड़ित के पिता ने बताया कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस  ना करते हुए हल्के धाराओं में केस को दर्ज किया है. इससे प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है.
 
होटवार जेल

Ranchi News : कैदी से कथित अप्राकृतिक यौनाचार मामले में खेलगांव थाना प्रभारी गुरुवार को होटवार जेल पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित का बयान लिया. बता दें कि पीड़ित ने जेल अधीक्षक समेत 19 लोगों पर जेल के अंदर अलग-अलग जगह पर ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है. जेल के अंदर पीड़ित युवक ने चार जगह की पुष्टि की है, जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया था.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पीड़ित के पिता ने बताया कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस  ना करते हुए हल्के धाराओं में केस को दर्ज किया है. इससे प्रतीत होता है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है.

 

पीड़ित के पिता ने कहा कि BNS 183 का बयान दर्ज होने के बाद वह हाईकोर्ट में एक रिट पिटीशन दायर करेंगे ताकि आरोपियों पर गंभीर धाराएं जोड़ी जा सके. 

 

पीड़ित के पिता ने जेल के अंदर से फोन के माध्यम से पीड़ित को धमकाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पीड़ित को जेल के अंदर से धमकी दी गई थी या नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही