Search

 
 
 

होटवार जेल में बंदी से अप्राकृतिक यौनाचार पर NHRC ने लिया संज्ञान, CS-DGP से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Ranchi News : शिकायतकर्ता ने NHRC से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, जेल का निरीक्षण करने और अन्य कैदियों के बयान दर्ज कराने की मांग की थी. साथ ही आरोपित कैदियों और जेल प्रशासन के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी.
 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

Ranchi News : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, शारीरिक प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंच गया है. आयोग ने मामले को मानवाधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन मानते हुए संज्ञान लिया है. आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन (ATR) सौंपने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

आयोग को 13 नवंबर 2026 को चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (CRF), रांची के सचिव बैद्यनाथ कुमार की ओर से शिकायत भेजी गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद एक युवा विचाराधीन कैदी के साथ कुछ कैदियों और आपराधिक तत्वों ने सामूहिक दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की. आरोप है कि पीड़ित को नशीला पदार्थ देकर जबरन महिलाओं के कपड़े पहनाए जाते थे. बार-बार यौन उत्पीड़न किया जाता था. इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और रक्तस्राव भी हुआ.

 

शिकायत में जेल प्रशासन के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि पीड़ित ने जब जेल अधिकारियों से इसकी शिकायत की, तो जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और मेडिकल ऑफिसर ने उसकी शिकायत फाड़ दी. उसके साथ गाली-गलौज की गई और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई. यहां तक कि जेल से रिहाई के समय भी उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया. पीड़ित को 12 जून 2026 को अदालत ने आरोपों से बरी कर दिया था. इस मामले में खेलगांव थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

 

शिकायतकर्ता ने NHRC से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, जेल का निरीक्षण करने और अन्य कैदियों के बयान दर्ज कराने की मांग की थी. साथ ही आरोपित कैदियों और जेल प्रशासन के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी.

 

मुख्य सचिव और DGP को दो सप्ताह का समय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 20 नवंबर 2026 को मामले पर सुनवाई करते हुए मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत संज्ञान लिया. आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और DGP को निर्देश दिया है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाए और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई प्रतिवेदन आयोग को उपलब्ध कराया जाए. अब राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की जांच एवं कार्रवाई पर आयोग की नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही