Search

 
 
 

जेलर 2 से विद्या बालन का धांसू लुक वायरल, नीली साड़ी, छोटे बाल और हाथ में सिगरेट…

Lagatar Desk :शेयर किए फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस नीली साड़ी और छोटे बालों में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है. वीडियो में विद्या पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती नजर आती हैं. बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार म्यूजिक इस सीन को और भी इंटेंस बना रहा है.
 
जेलर 2 में विद्या बालन की एंट्री

Lagatar Desk :  सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म में एक के बाद एक बड़े सितारों की एंट्री हो रही है. अब इसी बीच मेकर्स ने एक्ट्रेस विद्या बालन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. वहीं जेलर 2 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इसमें एक्ट्रेस बेहद दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में विद्या कांता नाम का किरदार निभाती दिखाई देंगी.

 

नीली साड़ी और छोटे बालों में दिखीं विद्या

शेयर किए फर्स्ट लुक में एक्ट्रेस नीली साड़ी और छोटे बालों में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है. वीडियो में विद्या पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती नजर आती हैं. बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार म्यूजिक इस सीन को और भी इंटेंस बना रहा है.

 

 

कांता का किरदार होगा खास

विद्या बालन के इस लुक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी उनके किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है. सामने आए फर्स्ट लुक से इतना जरूर साफ है कि ‘कांता’ का किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभा सकता है. रजनीकांत के किरदार के साथ उनका किस तरह का कनेक्शन होगा, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

 

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी बन सकती हैं विद्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की सबसे बड़ी बेटी का किरदार निभा सकती हैं. बताया जा रहा है कि मिथुन फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि, विद्या के किरदार और मिथुन चक्रवर्ती से उनके रिश्ते को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी आएंगे नजर

‘जेलर 2’ में विद्या बालन के अलावा एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. एसजे सूर्या फिल्म में बोधी नाम का किरदार निभा रहे हैं. खास बात यह है कि वह पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.वहीं, सूरज वेंजारामूडु का लुक भी मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं. वीडियो में वह कार से बाहर निकलते हुए हाथ में सिगार लिए नजर आए थे.

 

जेलर का सीक्वल है फिल्म

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर भी उन्होंने ही काम किया है. यह साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में रजनीकांत ने मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जेलर 2 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रजनीकांत, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही