Search

 
 
 

निगरानी विभाग की कार्रवाई: अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, ड्राइवर घूस लेते गिरफ्तार

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और उनके ड्राइवर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार खाद दुकानदार को लाइसेंस रद्द करने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी.
 

Patna: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और उनके ड्राइवर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार खाद दुकानदार को लाइसेंस रद्द करने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद पीड़ित ने निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी.


शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हिमांशु कुमार अपने ड्राइवर रामबाबू राय के माध्यम से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने शुरुआती जांच की. जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया. इसके बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया. टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और पीड़ित के सहयोग से घूस लेने की प्रक्रिया पर नजर रखी.

 

17 फरवरी मंगलवार को जब आरोपी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे, उसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया. 

 

निगरानी टीम आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करें, तो तुरंत इसकी सूचना एजेंसियों को दें. विभाग जांच के बाद कार्रवाई करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही