Search

 
 
 

Bihar News: SDM प्रेरणा सिंह के ठिकानों पर निगरानी का छापा, आय से अधिक संपत्ति अर्जीत करने का आरोप

Patna News: निगरानी के मुताबिक आरोपियों ने लोकसेवक के रुप में सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से करीब दो करोड़ रुपये संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. एसवीयू ने पटना, रोहतास और गोपालंज स्थित 6 ठिकानों पर एक रेड की. इस दौरान दंपती की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई.
 
एसडीएम का सरकारी आवास

Patna News: बिहार की विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मंगलवार को गोपालगंज सदर एसडीएम डॉ प्रेरणा से जुड़े ठिकानों पर एक साथ रेड की. प्रेरणा और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जी करने का आरोप है.

 

निगरानी के मुताबिक आरोपियों ने लोकसेवक के रुप में सेवा अवधि के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से करीब दो करोड़ रुपये संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. एसवीयू ने पटना, रोहतास और गोपालंज स्थित 6 ठिकानों पर एक रेड की. इस दौरान दंपती की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

एसवीयू की टीम ने जमीन-जायदाद, बैंक खातों, निवेश और अनय वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती की कुल संपत्ति उनकी वास्तिवक आय के अनुकूल है कि नहीं.

 

निगरानी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक और इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों के बीच हलचल है. तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही