Search

 
 
 

विकास गुप्ता को मिला नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को यूनिअर्थ हमानिटी एंड पीस फाउंडेशन की ओर से नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान मानवता की सेवा, सामाजिक बदलाव और शांति स्थापना के लिए दिए गए योगदान के लिए मिला है.
 

Bokaro:  झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को यूनिअर्थ हमानिटी एंड पीस फाउंडेशन की ओर से नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान मानवता की सेवा, सामाजिक बदलाव और शांति स्थापना के लिए दिए गए योगदान के लिए मिला है.

 

यह पुरस्कार नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर दिया गया, जो दुनिया भर में शांति, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रतीक नेल्सन मंडेला की याद में मनाया जाता है.विकास गुप्ता कई वर्षों से समाज सेवा में लगे हैं. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और डिजिटल साक्षरता के क्षेत्र में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों को राशन, दवाईयां और जरूरी सामान पहुंचाया. उन्होंने दर्जनों बच्चों की हार्ट सर्जरी, बुजुर्गों की पेंशन और ट्राईसाइकिल जैसी मदद भी करवायी है. अब तक वे हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं.

 

पुरस्कार मिलने पर विकास ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है, जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं. मैं नेल्सन मंडेला जैसे महापुरुष से प्रेरणा लेकर आगे भी काम करता रहूंगा.विकास गुप्ता अभिनेता सोनू सूद के बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने सोनू सूद की मदद से कई लोगों की मदद करायी है, जैसे बच्चों की सर्जरी, स्कूल फीस, मोबाइल फोन, साइकिल आदि. लोग अब उन्हें झारखंड का सोनू सूद कहने लगे हैं.
उनके कार्यों को भारत ही नहीं, विदेशों में भी सराहा गया है. हाल ही में इटली की मशहूर मैगजीन ‘La Stelle’ ने उनके कार्यों को प्रमुखता से छापा और उन्हें सोनू सूद ऑफ झारखंड कहा. विकास गुप्ता समाज में बदलाव की एक मिसाल बन चुके हैं.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही