Search

 
 
 

Latehar News: मवेशी और सामान चोरी के आरोपी 4 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Latehar News: गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना से परेशान ग्रामणों ने दो संदिग्ध युवाओं को पकड़ कर पूछताछ की. इस दौरान दोनों ने चोरी की बात कबूली और इस चोरी में शामिल अन्य साथियों का नाम बताया. इसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों लड़कों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Latehar News: सदर थाना क्षेत्र के लेधपा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को चोरी के आरोपी चार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.  इन युवकों में सदर थाना क्षेत्र के लेधपा गांव निवासी बीगन लोहार सुरेश सिंह तथा परसही गांव के विकास उरांव और अनूप उरांव का नाम शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले वीरेंद्र प्रसाद के ट्रैक्टर के बैटरी चोरी की चोरी कर ली गई थी.

इसे भी पढ़ें:

इस मामले में संदिग्ध पाए जाने पर गांव के बिगन लोहार और सुरेश उरांव को पकड़ कर पूछताछ की जा रही थी. इसी क्रम में उसने बैटरी चोरी की बात कबूली और इस चोरी में शामिल परसही ग्राम के दो अन्य आरोपी विकास उरांव और अनूप उरांव के नामों का खुलासा किया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को परसही गांव से पकड़कर लेधपा लाया.

 

ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व दो बैटरियां, बिगर मियां का मोटर, जयराम सिंह की बोलेरो का टायर तथा गणेश सिंह के घर से एक गाय चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद ग्रामीणों ने सदर थाना लातेहार पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है. बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में घरों में चोरी के अलावा  वाहनों की बैटरी और मवेशियों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही