Search

 
 
 

Giridih News: गांव में आगजनी करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ पोल से बांधा

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में देर रात आगजनी करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया.
 

Giridih:  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूरनानगर गांव में देर रात आगजनी करने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया. मामला मंगलवार रात करीब दो बजे की है. किसी अज्ञात शख्स ने गांव के एक सब्जी दुकान में आग लगा दी, जिससे पास में खड़ी अर्जुन पंडित की कार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही दुकान जल चुकी थी. 

 

घटना के बाद गुरुवार सुबह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. तो फुटेज में गांव निवासी बाजो पंडित की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा और आरोपित को पकड़कर बिजली के पोल से बांधकर विरोध किया. 

 

सूचना पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को मुक्त कर हिरासत में ले लिया और थाना ले जाकर उससे पूछताछ जारी है. ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है और उस पर पूर्व में राम मंदिर की दान पेटी चोरी का आरोप भी लगा था. 

 

वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित परिवार को हुए भारी आर्थिक नुकसान के मद्देनज़र ग्रामीण प्रशासन से उचित मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही