Giridih News: गिरिडीह वन प्रक्षेत्र की ओर से कोवाड़ एवं गंगापुर में आसपास के ग्रामीणों, वन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान ग्रामीणों ने “पहले वृक्षों का रक्षाबंधन, तब भाइयों का रक्षाबंधन जैसे नारे लगाए. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने वृक्षों को केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य के रूप में मानते हुए उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया.
सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि “वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा. इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह एवं सहभागिता यह दर्शाती है कि वन संरक्षण के प्रति जनभागीदारी लगातार मजबूत हो रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

