Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीर शहीद पोटो हो खेल योजना से ग्रामीणों को मिला लाभ, खेल मैदान के साथ मिला आजीविका का साधन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश में कोरोना के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिय वीर शहीद पोटो योजना शुरू की गई थी. योजना के तहत कुल 3329 पोटो हो खेल मैदान निर्माण का लक्ष्य रखा गया था. राज्य सरकार ने अबतक 828 खेल मैदान का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि 2575 मैदान का निर्माण जारी है. सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में 191, पूर्वी सिंहभूम में 63 एवं हजारीबाग में 60 पोटो हो खेल मैदान का निर्माण पूरा कर लिया गया है.  योजना के तहत मनरेगा से करीब 280200.00 रुपये का संयोजन किया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-sought-bail-from-the-court-said-the-allegations-of-the-police-are-wrong-the-petition-will-be-heard-on-wednesday/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने कोर्ट से मांगी बेल, कहा- पुलिस के आरोप गलत, बुधवार को होगी याचिका की सुनवाई

मनरेगा के तहत बनाये जा रहे खेल मैदान

राज्य के हर पंचायत में मनरेगा के तहत पोटो हो खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराना है. योजना से न सिर्फ स्थानीय ग्रामीणों को एक अच्छा खेल का मैदान, शौचालय और चेंजिंग रूम मिला, बल्कि प्रवासी मज़दूरों को रोजगार भी मिला. योजना का चयन ग्राम सभा की अनुशंसा के आलोक में किया जाता है. प्रखंड कार्यालय द्वारा योजना को स्वीकृत करते हुए योजना का क्रियान्वयन स्थानीय मनरेगा श्रमिकों द्वारा कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – AK-47">https://lagatar.in/ak-47-seizure-case-bahubali-mla-anant-singh-sentenced-to-10-years-may-go-to-legislature/">AK-47

बरामदगी मामला : बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जा सकती है विधायकी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही